Himachal: संस्कार सोसायटी ने मंडी बाढ़ पीड़ितों को दी ₹63,000 की राहत, जयराम ठाकुर ने सराहा

संस्कार सोसायटी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मंडी जिले में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ₹63,000 की सहायता राशि प्रदान की है। यह राशि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को चेक के माध्यम से सौंपी गई। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय इस प्रकार का सहयोग समाज को न सिर्फ मजबूती देता है, बल्कि पीड़ितों के लिए संबल का काम भी करता है।

संस्था के प्रतिनिधि महेन्द्र धर्माणी ने जानकारी दी कि मंडी क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से व्यापक तबाही हुई है, जिसमें कई परिवारों ने अपना घर, रोजगार और जीवन यापन के साधन खो दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में हर सक्षम नागरिक और संस्था का कर्तव्य बनता है कि वे यथासंभव मदद के लिए आगे आएं।

Advertisement – HIM Live Tv

संस्कार सोसायटी पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान और गरीब परिवारों को राशन वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस राहत कार्य में योगदान के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी सरकार के साथ मिलकर राहत प्रयासों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।

संस्था ने समाज के अन्य वर्गों से भी अपील की है कि वे भी इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और संकट में फंसे लोगों को राहत प्रदान करने में योगदान दें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!