बड़ी नशा तस्करी का भंडाफोड़: ANTF और Bilaspur पुलिस ने वोल्वो बस से चिट्टा बरामद किया

Date:

--Advertisement--

कुल्लू/बिलासपुर: नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू ने बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। स्वारघाट फोरलेन पर अंतरराज्यीय सीमा स्थित गरामोड़ा में वाहनों की चेकिंग के दौरान स्निफर डॉग की मदद से एक वोल्वो बस (UP 81DT-3301) में सफर कर रहे रजत कुमार (30), निवासी डोभी पतलीकूहल, के पास से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की और बताया कि यह अभियान राज्य में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। पुलिस और एएनटीएफ इस प्रकार की कार्रवाइयों के जरिए नशा तस्करों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 1912 में बना 114 साल पुराना शाहपुर पुलिस थाना भवन बना इतिहास! अब 5 करोड़ की लागत से बन रहा हाईटेक चार मंजिला...

1912 में बना शाहपुर पुलिस थाना भवन अब इतिहास का हिस्सा बन गया है। एक सदी से अधिक समय तक कानून-व्यवस्था का गवाह रहा यह ऐतिहासिक भवन अब आधुनिक चार मंजिला पुलिस स्टेशन के लिए रास्ता छोड़ चुका है।

Himachal Weather: हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20-21 जुलाई को इन जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने लोगों को...

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर समेत कई जिलों में अति भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका जताई गई है।

Kangra: शाहपुर के छतड़ी बाजार में चोरों का कहर! एक ही रात में 5 दुकानों के ताले तोड़े, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

कांगड़ा के शाहपुर स्थित छतड़ी बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Kangra: 68 साल का इंतजार खत्म! रैत विकास खंड कार्यालय को मिला अपना नया घर, 5.36 करोड़ से बन रहा आधुनिक भवन

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत विकास खंड कार्यालय को करीब 68 वर्षों बाद अपनी भूमि और आधुनिक भवन की सौगात मिली है। 5.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया भवन ग्रामीण विकास विभाग की सेवाओं को और अधिक प्रभावी व सुविधाजनक बनाएगा।