Kangra: महाशिवरात्रि पर भांग का प्रसाद, 27 लोग मदहोशी में पहुंचे अस्पताल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला कांगड़ा में विभिन्न शिवालयों में भव्य आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान भांग के घोटे का प्रसाद भी बांटा गया। अधिक सेवन करने के कारण कई भक्त मदहोशी की हालत में पहुंच गए, जिन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

धर्मशाला के जोनल अस्पताल में ऐसे 20 लोग पहुंचे, जिन्हें आपातकालीन कक्ष में प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। देहरा उपमंडल में देहरा अस्पताल में 5 लोग भांग के प्रभाव में भर्ती हुए, जिन्हें ओपीडी में जांच के बाद घर भेज दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में भी दो लोग चक्कर आने की शिकायत लेकर पहुंचे, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

आचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा ने बताया कि भांग का सेवन सही मात्रा में करने पर नुकसान नहीं करता, लेकिन अधिक मात्रा में लेने से चक्कर आना, मानसिक भ्रम और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने भक्तों से अनुरोध किया कि वे भांग प्रसाद का सेवन संयमित मात्रा में करें और जरूरत से ज्यादा न लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!