धर्मशाला। काँगड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक करोल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरेड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों का रख-रखाव, स्टाफ की उपस्थिति और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।


डीवीडी एमएस पर फार्मेसी की जांच करते हुए डॉ. करोल ने फार्मेसी अधिकारी से विस्तार से चर्चा की और मरीजों की देखभाल की व्यवस्था एवं केंद्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही सुधार के निर्देश जारी किए और सभी कर्मचारियों को कार्य के प्रति सतर्क रहने और स्वास्थ्य संस्थान में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या दृष्टी, फार्मेसी अधिकारी, सीएचओ, आशा वर्कर और अधीक्षक श्री करविंदर पठानिया भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मिलकर केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!