कांगड़ा: बेसहारा पशुओं को बचाते हुए खाई में गिरी कार, छात्र घायल

कांगड़ा: कांगड़ा थाना के अंतर्गत टनल के पास कल रात लगभग 2:30 बजे एक कार बेसहारा पशुओं को बचाते हुए खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार, एक शिक्षण संस्थान के छात्र जालंधर से कांगड़ा लौट रहे थे।

रास्ते में अचानक सड़क पर बेसहारा पशु आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार खाई में जा गिरी। छात्रों को चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद पांचों छात्रों को छुट्टी दे दी गई।

कार को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया।

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related