Kangra: कांगड़ा में बनेर खड्ड से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, रेलवे स्टेशन के पास सनसनी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे स्टेशन के पास बहने वाली बनेर खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला। सुबह टहलने और रोजमर्रा के काम से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पानी में पड़े शव पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि व्यक्ति की शिनाख्त की जा सके। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ की जा रही है।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह महज एक दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!