Solan: कंडाघाट–चायल मार्ग पर रात में रहेगा पूरा ट्रैफिक बंद, फ्लाईओवर निर्माण के कारण प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

कंडाघाट बाज़ार के पास चायल चौक पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते इस मार्ग पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बाद इस फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य 11 फरवरी 2026 और 14 फरवरी 2026 को रात 10:00 बजे के बाद शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस निर्माण कार्य को पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लगेगा।

निर्माण कार्य के दौरान कंडाघाट से चायल आने-जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही रात 09:45 बजे से सुबह 02:15 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि इस दौरान सोलन से चायल आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चालकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण स्थल पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जो यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करेगा और लोगों को मार्गदर्शन देगा। अधिकारियों ने लोगों से इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सहयोग करने की अपील की है। फ्लाईओवर के निर्माण से भविष्य में इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!