Himachal: हिमाचल में जायका वानिकी परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करने पहुंची नेपाल की 11 सदस्यीय टीम

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जायका वानिकी परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए जायका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम बुधवार को अपने 4 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंची। परियोजना प्रबंधन इकाई शिमला पहुंचने पर टीम का मुख्य परियोजना निदेशक एवं वन बल प्रमुख समीर रस्तोगी और परियोजना निदेशक श्रेष्ठानंद शर्मा ने पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर स्वागत किया। हिमाचल में चल रही परियोजना की गतिविधियों की जानकारी भी प्रतिनिधियों को दी गई।

टीम ने दौरे की शुरुआत राधे कृष्णा स्वयं सहायता समूह, घणाहट्टी से की, जहां उन्होंने पाइन नीडल उत्पादों को देखा और सराहा। इसके बाद प्रतिनिधियों ने हाईड्रोपोनिक पायलट प्रोजेक्ट साइट नालहट्टी, बंदर नसबंदी केंद्र टूटीकंडी, और हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट पंथाघाटीका निरीक्षण किया।

Advertisement – HIM Live Tv

टीम 20 फरवरी को ढली स्थित कैचमेंट एरिया, हिमालयन नेचर पार्क कुफरी और ईको पार्क क्रैगनैनो का दौरा करेगी। वहीं, 21 और 22 फरवरी को वन मंडल बिलासपुर और सुंदरनगर क्षेत्रों में परियोजना के कार्यों का मुआयना करेगी।

नेपाल की इस टीम में अवर सचिव मेघराज पौडल, वन अधिकारी निर्मला सिंह भंडारी, संरक्षण अधिकारी शैलेंद्र चौधरी, वरिष्ठ वन अधिकारी सफाल्टा श्रेष्ठा, राजेश पोखरेल, हरि बहादुर थापा, सागर खनाल, शोध अधिकारी प्रतीक पांडेया, उप अभियंता लक्ष्मी सुबेदी, परियोजना समन्वयक मायूको अकुतागवा, और सहयोगी परियोजना प्रबंधक विद्या पोखरेल शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमालयन थार का अवैध शिकार: पालमपुर के पास 5 वन्य प्राणियों का शिकार, वन विभाग ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के समीपवर्ती जिया क्षेत्र में हिमालयन थार का अवैध...

Kangra: हिमाचल के अमित राणा का आईपीएल 2025 में अंपायर के रूप में चयन

कांगड़ा जिले के देहरा के अमित राणा ने क्रिकेट...

Hamirpur: हिमाचल में एटीएम ठगी का नया तरीका: बुजुर्ग से 50 हजार की ठगी, सदमे में गई जान

हिमाचल प्रदेश में बुजुर्ग और अनपढ़ लोगों को निशाना...

Sirmaur: पांवटा साहिब-शिलाई हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर मुंगलावाला करतारपुर के पास...