Himachal: HP में ग्रुप इंस्ट्रक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 12 उम्मीदवारों का चयन, तुरंत चेक करें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टर (ट्रेनी) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया पोस्ट कोड-24001 के तहत आयोजित की गई थी, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पद के लिए सबसे पहले कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया गया था।

दस्तावेजों की पूरी और गहन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने कुल 12 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया है। चयन प्रक्रिया के पूरा होते ही आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि उम्मीदवार hprca.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और उनके द्वारा प्राप्त अंकों की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!