Himachal: 71वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए हिमाचल टीम घोषित, प्रीत सिंह चंदेल होंगे कप्तान

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन ने 71वीं राष्ट्रीय पुरुष सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए राज्य की टीम की घोषणा कर दी है। महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 से 23 फरवरी 2025 तक कटक, ओडिशा में आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश की टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

टीम में संजीव कुमार, हेमराज, नितिन चंदेल, शिवांश ठाकुर, रोहित राणा, प्रवीण ठाकुर, सतनाम सिंह, विशाल पटियाल, प्रीत सिंह चंदेल, मयंक सैनी, अनिल और नरेश कुमार को शामिल किया गया है। इस टीम का नेतृत्व प्रीत सिंह चंदेल करेंगे, जिन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, पूर्ण कटोच को टीम का मैनेजर बनाया गया है और संजीव कुमार कोच की भूमिका निभाएंगे।

Advertisement – HIM Live Tv

महासचिव ने बताया कि टीम का चयन सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयन प्रक्रिया में अर्जुन अवार्डी और पद्मश्री सम्मान प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर सहित एनआईएस कोच भी शामिल थे।

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार ब्रांटा, प्रदेश रेफरी बोर्ड कन्वीनर विजय पाल चंदेल और मीडिया प्रभारी बीएल धर्माणी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related