हमीरपुर में गेस्ट हाउस पर पुलिस का बड़ा छापा: एस्कॉर्ट सर्विस का भंडाफोड़, 3 महिलाएं रेस्क्यू

हमीरपुर जिला मुख्यालय के हमीरपुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया है। वीरवार को एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यहां छापेमारी की, जिसमें एस्कॉर्ट सर्विस चलाए जाने का आरोप सामने आया है। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा और उसके बाद एसएचओ गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने गेस्ट हाउस पर रेड की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 महिलाओं और 3 पुरुषों को संदिग्ध हालत में पाया। पुलिस ने तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जबकि 3 पुरुषों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस दौरान पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन हिरेमठ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में एस्कॉर्ट सर्विस चलाई जा रही है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गेस्ट हाउस संचालकों से भी रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!