Himachal: हिमाचल के चिंतपूर्णी और नयना देवी में 20 श्रद्धालुओं को फूड पॉइजनिंग, एक की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के माता चिंतपूर्णी और श्री नयना देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए 35 श्रद्धालुओं में से 20 को फूड पॉइजनिंग हो गई। ये सभी श्रद्धालु हैदराबाद से आए थे और खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थिति खराब होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement – HIM Live Tv

डॉ. राहुल कतना ने बताया कि प्रभावित श्रद्धालुओं में से कुछ ने खुद का बना खाना खाया था, जबकि कुछ ने बाहर से चाऊमीन और मैगी मंगवाई थी। इसके बाद उन्हें उल्टी, सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत हुई। इनमें से एक श्रद्धालु की हालत गंभीर होने के कारण उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य 18 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ कर दिया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!