Kangra:

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत के बीबीए और बी.कॉम के मंथन क्लब द्वारा 23 मार्च 2026 को यूनियन बजट 2026–27 पर संसद शैली की बहस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की आर्थिक नीतियों, वित्तीय योजना और बजट के विभिन्न पहलुओं की गहन समझ प्रदान करना था।

बहस के दौरान छात्रों ने भारतीय परिप्रेक्ष्य में बजट के विभिन्न मुद्दों जैसे आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, कर प्रणाली, एमएसएमई क्षेत्र और विकास योजनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में तर्क रखते हुए वास्तविक संसद जैसी कार्यवाही का अनुभव प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. परवीन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीबीए विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक वितिका महाजन, बी.कॉम के सह-विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक रजत शर्मा, क्लब समन्वयक सहायक प्राध्यापक निशांत चौधरी, सहायक प्राध्यापक कुसुम पठानिया और विशाखा धड़वाल सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रिया ठाकुर ने किया और अंत में राष्ट्रीय आर्थिक नीतियों पर जागरूक चर्चा के महत्व को रेखांकित किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!