Kangra: दुबई एयरशो में शहीद विंग कमांडर नामांश स्याल के परिजनों से मिले सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, 1.70 करोड़ की सहायता राशि भेंट

कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने संसदीय क्षेत्र की नगरोटा बगवां विधानसभा के पटियालखड़ गांव निवासी देश के वीर सपूत, शहीद विंग कमांडर नामांश स्याल के परिजनों से भेंट की। विंग कमांडर स्याल दुबई एयरशो के दौरान राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्य निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।

इस अवसर पर भारतीय वायु सेना के वाइस मार्शल मनोज मेहरा तथा वायु सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल अरविंद कपूर भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान शहीद के परिजनों को 1.70 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि शहीद का बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा और उनका जाना परिवार व देश के लिए अपूरणीय क्षति है। 🇮🇳

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!