Kangra: धर्मशाला में 7 घंटे की बिजली कटौती! 4 अप्रैल को इन इलाकों में रहेगा पावर कट

धर्मशाला के कई इलाकों में 4 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है। विद्युत उपमंडल नम्बर-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में निर्धारित कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान शीला चौक, पासु, भतेड़, अचीवर हब स्कूल और दाड़ी विद्युत अनुभाग के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग द्वारा यह कार्य आवश्यक रखरखाव और सुधार के लिए किया जा रहा है।

सहायक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब रहता है, तो यह कार्य अगले दिन के लिए टाल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि असुविधा से बचने के लिए लोग पहले से आवश्यक तैयारी कर लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!