Una: मां चिंतपूर्णी में चढ़ा सवा किलो चांदी का छत्र! श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर की ढाई लाख की भेंट

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शुक्रवार को भक्ति और आस्था का एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पंजाब के मोड़ मंडी से पहुंचे श्रद्धालु सुरेंद्र कुमार बंसल ने माता की पावन पिंडी पर सवा किलो (1.25 किलोग्राम) चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया। इसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सुरेंद्र कुमार बंसल अपने परिवार के साथ दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि माता रानी से की गई उनकी एक मनोकामना पूरी हुई, जिसके बाद उन्होंने आभार स्वरूप यह चांदी का छत्र मां को समर्पित किया। आधुनिक डिजाइन से बना यह छत्र अब मां की पिंडी की शोभा और भी बढ़ा रहा है।

पुजारी नवीन कालिया ने बंसल परिवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई और परिवार की सुख-समृद्धि और व्यापार में उन्नति के लिए मां के चरणों में अरदास की।

सुरेंद्र कुमार बंसल लंबे समय से मां चिंतपूर्णी के भक्त हैं और नियमित रूप से दरबार में हाजिरी लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा सदा उनके परिवार पर बनी रहती है और यह भेंट उसी कृतज्ञता का प्रतीक है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!