Himachal: सिरमौर की बेटी दीपिका ठाकुर थर्ड पेसापालो एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयनित, करेगी देश का प्रतिनिधित्व

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की दीपिका ठाकुर का चयन भूटान में अगले माह आयोजित होने वाले थर्ड पेसापालो एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। उनके चयन से जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। दीपिका शिलाई विधानसभा क्षेत्र के छोटे से रास्त गांव की रहने वाली हैं। एशिया कप में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका सहित चार से पांच देश भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

दीपिका महिला सीनियर टीम से भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह पंचराम की बेटी हैं और इससे पहले भी भारत की टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। उन्होंने भारत के लिए एक गोल्ड और दो सिल्वर मैडल जीत चुके हैं। दीपिका ने बताया कि वह इस बार एशिया कप में गोल्ड मैडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। इस प्रतियोगिता के लिए दीपिका को शिलाई के जरवा के कुल्हा गांव के बाबू राम द्वारा स्पॉन्सर किया गया है, जो बंधन एग्रीटैक कंपनी में एएसएम के पद पर कार्यरत हैं।

पेसापालो एक तेज गति वाला बल्ला और गेंद का खेल है, जिसे फिनलैंड का राष्ट्रीय खेल माना जाता है। इसे अक्सर फिनिश बेसबॉल भी कहा जाता है। इस खेल में एक टीम गेंद को मारकर और बेस से दौड़कर स्कोर करने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी टीम गेंद को पकड़कर और रनर्स को आऊट करके बचाव करती है। अब यह खेल फिनलैंड के अलावा कई अन्य देशों में भी खेला जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related