नूरपुर: नूरपुर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024–25 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। बोर्ड परीक्षा के परिणामों में विद्यार्थियों ने न सिर्फ उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि कई विषयों में असाधारण प्रदर्शन भी किया।
विद्यालय की छात्रा प्रगति पठानिया ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान में 98% अंकहासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आयुषी ने 94.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिनमें अंग्रेज़ी और शारीरिक शिक्षा में 98% अंक शामिल हैं।
दृष्टि सेन ने 93.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया और भौतिक विज्ञान में 94% अंक हासिल किए।
अन्य प्रमुख छात्रों में शामिल हैं:
- लक्षिता – 90.6% (अर्थशास्त्र: 98%, व्यवसाय अध्ययन: 96%)
- नीरज कुमार – 90% (व्यवसाय अध्ययन: 96%)
- रूचि – 89.6% (व्यवसाय अध्ययन: 96%)
- प्रिंस – 89%
- कीर्ति ठाकुर – 88.6%
- आकाश ठाकुर – 85.2%
- प्रार्थना पठानिया – 84.6%
- श्रेय धीमान – 84.6%
- आरुषि – 84%
- पलक – 83.4%
- चिराग भारद्वाज – 82.4%
- सिमरन – 82.2%
- विशाल जर्याल – 81.6% (अर्थशास्त्र: 98%)
- सजल – 80.6%
- दिव्यांश पठानिया – 80.2%
- सक्षम पठानिया – 80%
विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की समर्पित मार्गदर्शना और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है।







विद्यालय प्रबंधन और HIM Live TV की ओर से सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई हैं।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!