Kangra: कंबल के नीचे ब्लोअर लगाकर पढ़ रहा था 16 वर्षीय छात्र, अचानक लगी आग ने ले ली जान

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 16 वर्षीय किशोर की झुलसने से उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा 17 फरवरी की रात को हुआ, जब मझैरना का रहने वाला दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर में पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए किशोर ने कंबल के नीचे ब्लोअर लगा रखा था। पढ़ाई के दौरान अचानक कंबल में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे ने एक बार फिर घरों में हीटर और ब्लोअर के इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!