Kangra: धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक झटका! व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज कश्यप ने थामा BJP का दामन

धर्मशाला से एक अहम राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष और समाजसेवी अनुज कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के आवास पर विधिवत पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक सुधीर शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें पार्टी में शामिल किया।

इस मौके पर व्यापार मंडल के महासचिव शेखर राय और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशु बलोरिया भी मौजूद रहीं। अनुज कश्यप ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से निराश होकर यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं की अनदेखी और धर्मशाला क्षेत्र की लगातार उपेक्षा से आम जनता में नाराजगी है।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विकास में विधायक सुधीर शर्मा का बड़ा योगदान रहा है और इसी वजह से उन्होंने उनके साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। अनुज कश्यप ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि इस संगठन का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!