पालमपुर के ठाकुरद्वारा गांव के अभय सिंह रावत ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) चेन्नई से 8 गोरखा राइफल्स में बतौर लैफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त कर अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी मीकटिला कंपनी इस चयन प्रक्रिया में चैंपियन रही, जिसमें लैफ्टिनेंट अभय को ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ’ के बैनर से भी सम्मानित किया गया।
अभय सिंह रावत रायपुर टी-एस्टेट, ठाकुरद्वारा के निवासी हैं, जो अरला पंचायत, उपखंड भवारना, पालमपुर के अंतर्गत आता है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली और नागपुर से पूरी की और हिसलोप कॉलेज, नागपुर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वह पढ़ाई में अच्छे थे और फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल और कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते थे।
अभय एनसीसी कैडेट भी रहे और दिल्ली में आयोजित थल सेना शिविर में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। उनके पिता, मेजर महेंद्र सिंह रावत, प्रथम गोरखा राइफल्स में सेवा दे चुके हैं और वर्ष 2000 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे। उनकी माता, राकेश रावत, एक गृहिणी हैं। अभय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और भगवान को दिया है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!