Hidden Gem Near Dharamshala: ढोलिया महादेव मंदिर, जहां 2 KM ट्रेक के बाद मिलता है अद्भुत सुकून

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के पास चढ़ी क्षेत्र में स्थित ढोलिया महादेव मंदिर आस्था और प्रकृति का एक अनोखा संगम पेश करता है। धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बसा यह प्राचीन शिव धाम श्रद्धालुओं को शांति और भक्ति का खास अनुभव देता है। यहां पहुंचते ही वातावरण की हरियाली, सन्नाटा और आध्यात्मिक ऊर्जा मन को अपने आप भक्ति में डूबो देती है।

धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर दूर चढ़ी तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके बाद मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 2.50 किलोमीटर का सफर तय करना होता है, जिसमें श्रद्धालु लगभग 500 मीटर तक वाहन से जा सकते हैं, जबकि बाकी करीब 2 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ता है। यह पैदल यात्रा भी अपने आप में खास अनुभव है, जहां रास्ते में बहते पानी की आवाज, पहाड़ी नज़ारे और शांति मन को सुकून देते हैं।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर के भीतर एक प्राचीन गुफा भी मौजूद है। कहा जाता है कि एक भेड़पालक इसी गुफा के रास्ते मणिमहेश तक पहुंच गया था, जो इस स्थान को और भी रहस्यमयी बनाता है। घने जंगलों और पहाड़ी वादियों के बीच स्थित यह स्थान किसी तपोभूमि से कम नहीं लगता।

ढोलिया महादेव को क्षेत्र के लोग एक प्राचीन शिव स्थल मानते हैं। यहां स्थित शिवलिंग को स्वयंभू बताया जाता है और आसपास के गांवों के लोग इसे अपने ग्राम देवता के रूप में पूजते हैं। हर शुभ कार्य से पहले यहां आशीर्वाद लेना स्थानीय परंपरा का हिस्सा है।

महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां विशेष रौनक देखने को मिलती है। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठता है। यह मंदिर भव्यता से दूर सादगी में बसा है, जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है और लोगों को बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। यही विश्वास इस स्थान को खास बनाता है। ढोलिया महादेव मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि शांति, प्रकृति और आस्था का ऐसा संगम है, जहां से हर व्यक्ति एक अलग ही ऊर्जा लेकर लौटता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लंज में धन्यवाद रैली, पठानिया बोले- हिमाचली हितों की रक्षा में CM सुक्खू ने उठाए बड़े कदम, विरोधियों पर भी साधा निशाना

लुंज में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के फैसलों के समर्थन में धन्यवाद रैली निकाली गई। पठानिया ने किशाऊ परियोजना, फ्री पावर शेयर और ग्रीन पंचायत योजना का जिक्र करते हुए सरकार के कदमों को हिमाचली हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Kangra: लंज CHC में बड़ा बदलाव: 3 लाख की आधुनिक डेंटल चेयर शुरू, जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

लंज सीएचसी में करीब 3 लाख रुपये की आधुनिक डेंटल चेयर का लोकार्पण किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द आरवीजी डिजिटल डेंटल एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की घोषणा की। नए अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया गया।

Kangra: आजादी के 79 साल बाद करेरी गांव पहुंची बस, 28 सीटर सेवा शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर

शाहपुर के करेरी गांव में आजादी के 79 साल बाद 28 सीटर बस सेवा शुरू हो गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सुविधा मिलने से ग्रामीणों और पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Kullu: कुल्लू-मनाली में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद; दो गिरफ्तार

कुल्लू-मनाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों में कुल 23.690 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया है। मनाली के एक निजी होटल से 20.420 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल्लू में एक अन्य व्यक्ति से 3.27 ग्राम चिट्टा मिला।