Kangra: नूरपुर पेट्रोल पंप एनओसी घोटाला: 10 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, CBI की चंडीगढ़-मोहाली में बड़ी रेड

Date:

--Advertisement--

नूरपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के लिए अंतिम एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने चंडीगढ़ और मोहाली में एक निजी कंसल्टैंट के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान मोहाली स्थित आवास और चंडीगढ़ स्थित कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। इस मामले में सीबीआई पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नूरपुर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप संचालक ने 9 फरवरी 2026 को सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) शिमला को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2020 में एक निजी पेट्रोलियम कंपनी की ओर से उन्हें पेट्रोल पंप की डीलरशिप दी गई थी और उसी साल उन्हें लैटर ऑफ इंटेंट भी जारी किया गया था।

पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए कई विभागों से एनओसी लेना जरूरी था। इसी प्रक्रिया के तहत वर्ष 2021 में एक प्रोविजनल एनओसी जारी की गई थी और इसके बाद वर्ष 2023 में एक और प्रोविजनल एनओसी दी गई। शिकायत के अनुसार बाद में संबंधित प्राधिकरण ने अंतिम एनओसी के लिए आवेदन करने को कहा। जब पेट्रोल पंप संचालक संबंधित कार्यालय पहुंचे तो उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी कंसल्टैंट के माध्यम से आवेदन करने की सलाह दी गई।

आरोप है कि अंतिम एनओसी जारी करने के बदले उनसे 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। सीबीआई द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि 5 लाख रुपये की आंशिक रकम लेने पर सहमति बन गई थी। इसके बाद सीबीआई ने शिकायत और सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7ए के तहत मामला दर्ज किया है।

सीबीआई अब इस पूरे मामले में शामिल अन्य अधिकारियों और व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रिश्वत नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।