Himachal: HRTC और सरकार पर जेएनएनयूआरएम बसें अवैध चलाने का आरोप, निजी ऑपरेटरों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों ने सरकार और एचआरटीसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जेएनएनयूआरएम योजना के तहत खरीदी गई बसें नियमों का उल्लंघन करते हुए क्लस्टर क्षेत्रों के बाहर भी चलाई जा रही हैं। बस एवं कार ऑपरेटर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य अध्यक्ष मनोज राणा और हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इन बसों को केवल निर्धारित क्लस्टर क्षेत्रों में चलाना था, लेकिन पिछले दस वर्षों से अधिक समय से इन्हें पठानकोट, तलवाड़ा, होशियारपुर, नालागढ़, बद्दी, कालका, अंबाला और चंडीगढ़ जैसे लंबी दूरी के मार्गों पर अवैध रूप से चलाया जा रहा है।

पदाधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जेएनएनयूआरएम बसें क्लस्टर से बाहर नहीं चलेंगी, लेकिन एचआरटीसी और परिवहन विभाग जानबूझकर इन आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने इसे सीधे अदालत की अवमानना करार दिया।

निजी बस ऑपरेटरों का आरोप है कि वे नियमित रूप से विशेष सड़क कर और टोकन कर का भुगतान कर रहे हैं, जबकि जेएनएनयूआरएम बसें समान मार्गों पर और समान किराए पर चलने के बावजूद कर मुक्त हैं। इससे निजी ऑपरेटरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

दोनों संघों ने सरकार से मांग की है कि अवैध संचालन करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और पिछले दस वर्षों का विशेष सड़क कर और टोकन कर वसूला जाए। यदि सरकार इसे लागू नहीं करती है, तो निजी ऑपरेटरों को समान कर छूट दी जाए। संघों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों में इस मामले का समाधान नहीं हुआ, तो वे उच्च न्यायालय में याचिका, अवमानना कार्यवाही, राज्यव्यापी आंदोलन और हड़ताल जैसे कदम उठाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में ‘विशाल भारत’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, अखंड भारत से लेकर शांति और ऊर्जा सुरक्षा तक इन मुद्दों पर हुई चर्चा

धर्मशाला के श्री सत्य साईं एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से ‘विशाल भारत’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में भारत की सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत की अवधारणा, विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Kangra: कांगड़ा के पूर्व सैनिकों का बड़ा मिलन समारोह, 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी ने किया संबोधित; बोले- मेधावी बच्चों को सेना में...

मटौर के सागर गैलोरी होटल में एक्स सर्विसमैन कांगड़ा बटालियन के सौजन्य से मीट एंड ग्रीट समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 17 डोगरा के कर्नल आलोक बदोनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की सेवाओं को अमूल्य बताते हुए मेधावी और खेलों में रुचि रखने वाले बच्चों को भारतीय सेना में अधिकारी बनने के लिए प्रशिक्षण देने की बात कही।

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।