Kangra: हरनेरा में 8 फरवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, समिति का गठन कर तैयारियां तेज

Date:

--Advertisement--

हरनेरा में आगामी 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर हरनेरा मंडल में स्थानीय नागरिकों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई और आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। बैठक में हरनेरा से सटी पंचायतों के हिंदू समाज से जुड़े लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान गठित समिति में हंस राज को संयोजक और बलवंत सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा सुरजीत कुमार, कुलदीप शर्मा, दालती राम, चरण सिंह और बलविंदर सिंह रिंपू को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अरुण कौशल को सचिव, अंकित मनकोटिया और विक्रम सिंह को सह सचिव तथा राजिंदर राणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समिति में अतिरिक्त सदस्यों के रूप में अक्षय कुमार, सुरेश कुमार, कमल सिंह, देवी चंद, सुभाष चंद, जगदीश सिंह, जसवंत सिंह, अमर सिंह, जय सिंह, जगदीश चंद, मलकीत सिंह, पंडित कृष्ण शास्त्री, अमर शर्मा, मोहिंदर पाल, प्रकाश चंद, रचना ठाकुर, करतार सिंह, भगवान सिंह और सनी कुमार को शामिल किया गया है। बैठक में सभी सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

Kangra: धर्मशाला में चमके शाहपुर कॉलेज के रोवर-रेंजर! पेंटिंग प्रतियोगिता में जीता दूसरा स्थान, कई प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

धर्मशाला में आयोजित ‘विकसित भारत’ अभियान की प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के रोवर-रेंजर स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन किया। समीर और जानवी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

Kangra: कांगड़ा में खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के जयसिंहपुर उपमंडल की कर्णघट पंचायत में हरोटी खड्ड के किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लंबागांव पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।