Himachal: फर्जी डिग्री घोटाला: हिमाचल के निजी विश्वविद्यालय के दो प्रमोटर घोषित भगौड़ा आर्थिक अपराधी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कथित फर्जी डिग्री घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शिमला स्थित विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने राज्य के एक निजी विश्वविद्यालय के दो प्रवर्तकों को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के तहत की गई है।

अदालत ने सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय से जुड़े मनदीप राणा और उसकी मां अशोनी कंवर को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। दोनों विश्वविद्यालय के प्रवर्तक हैं, जबकि अशोनी कंवर के पति राजकुमार राणा मानव भारती विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवर्तक हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक मनदीप राणा और अशोनी कंवर इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं और जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने दिसंबर 2022 में राजकुमार राणा और 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद जनवरी 2023 में विशेष पीएमएलए अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए अशोनी कंवर और मनदीप राणा को समन जारी किए थे, लेकिन दोनों आरोपी अदालत के सामने पेश नहीं हुए।

भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम का मकसद ऐसे लोगों को कानून के दायरे में लाना है, जो कम से कम 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक की आर्थिक धोखाधड़ी कर देश छोड़कर फरार हो जाते हैं। इससे पहले शराब कारोबारी विजय माल्या और ब्रिटेन में रह रहे हथियार डीलर संजय भंडारी को भी इसी कानून के तहत भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।