Himachal: अब बचना मुश्किल! हिमाचल के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों को अनिवार्य होगी जियोफेंस बायोमीट्रिक अटैंडेंस — सरकार ने दिया बड़ा स्पष्टीकरण

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में अब शिक्षकों को जियोफेंस आधारित बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य रूप से लगानी होगी। हाल ही में कई शिक्षक संगठनों ने इस सिस्टम का विरोध किया था, जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Advertisement – HIM Live Tv

विभाग के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इससे शिक्षकों की गोपनीयता पर किसी भी तरह का खतरा नहीं होगा। विभाग ने इस मामले में कार्यान्वयन एजेंसी—डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग (DIT)—से स्पष्टीकरण मांगा था। अब वही क्लैरिफिकेशन सभी कॉलेजों को भेज दी गई है।

डेटा पूरी तरह सुरक्षित, सिर्फ अटेंडेंस के लिए आधार प्रमाणीकरण

जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि आधार प्रमाणीकरण केवल उपस्थिति दर्ज करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।

सारा डेटा हिमाचल प्रदेश स्टेट डेटा सेंटर (HPSDC) में आधार अधिनियम, आईटी अधिनियम और सभी सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षित रहेगा।

मोबाइल से लगेगी अटेंडेंस — फोन खो जाए तो भी चिंता नहीं

आधार-आधारित अटेंडेंस सिस्टम एक मोबाइल ऐप के जरिए काम करेगा, जो एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है।

अगर कोई शिक्षक अपना फोन भूल जाए या खो दे, तो वह अपने HimAccess क्रेडेंशियल्स से किसी सहकर्मी के फोन में लॉगिन कर सकता है और वहीं से अटेंडेंस दर्ज कर सकता है।

कॉलेजों को सख्त निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे इन स्पष्टीकरणों को सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों तक पहुंचाएं और सरकार द्वारा जारी निर्देशों को सख्ती से लागू किया जाए।

विभाग ने साफ कर दिया है कि सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आधार-बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम अब अनिवार्य है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।