Himachal: हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय! प्रतिभा सिंह रहेंगी या आएगा नया चेहरा?

Date:

--Advertisement--

हिमाचल कांग्रेस के पुनर्गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और पार्टी की नई टीम को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। पार्टी हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई संरचना सार्वजनिक कर दी जाएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह अपने पद पर बनी रहेंगी या किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन के बीच उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में नई दिल्ली में पार्टी की प्रदेश प्रभारी राजनी पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी, साथ ही केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ। राजनी पाटिल ने राज्य सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली में प्रदेश प्रभारी से मिल चुके हैं। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन से जुड़े मसलों पर अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखा। इन सभी बैठकों के बाद यह माना जा रहा है कि अब प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की घोषणा केवल औपचारिकता मात्र रह गई है।

प्रदेश कांग्रेस की जिला और ब्लॉक स्तर की इकाइयाँ पिछले आठ महीनों से भंग हैं, जिससे संगठनात्मक गतिविधियाँ ठप पड़ी थीं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब नए गठन की प्रक्रिया के चलते अंदरखाने चर्चाओं का माहौल तेज हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं – विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और विनोद सुल्तानपुरी। पार्टी के सूत्रों की मानें तो हाईकमान अनुसूचित जाति वर्ग से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। विनय कुमार पूर्व में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं और वीरभद्र सरकार में सीपीएस का दायित्व भी निभा चुके हैं। वहीं विनोद सुल्तानपुरी के पास भी संगठनात्मक अनुभव है और वे पूर्व में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

इन सबके बीच कांग्रेस का एक वर्ग अभी भी प्रतिभा सिंह के नाम को आगे बढ़ा रहा है। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि प्रतिभा सिंह ने संगठन में प्रभावी काम किया है और यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी जाती है, तो मुख्यमंत्री को भी कोई आपत्ति नहीं होगी। प्रतिभा सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं।

संगठनात्मक फेरबदल के साथ-साथ प्रदेश मंत्रिमंडल में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हैं और कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि एक मंत्री को ड्राॅप किया जा सकता है, लेकिन इसका अंतिम निर्णय आने वाले दिनों में सामने आएगा।

कुल मिलाकर, हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी है। संगठन की नई टीम के साथ-साथ मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल आने वाले समय में प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।